मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
मोतिहारी।समाहरणालय के समक्ष कचहरी चौक पर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया, जबकि राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी और प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी सांगठनिक जिला गोविंदगंज के प्रभारी जितेंद्र कुमार की उपस्थिति में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी, वोट चोरी और फॉर्म-6 के काले कानून के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक दिवसीय धरना और बिरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी जिला कांग्रेस कमिटी सांगठनिक जिला गोविंदगंज के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहां कि ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव भाजपा के 12 मुख्यमंत्रीयों और शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक साथ बचाव किया जाना ही स्पष्ट करता है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के ऐजेन्ट की तरह कार्य कर रहे है और चुनाव आयोग को भाजपा अपना दलाल बना दिया है।
कार्यक्रम में ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के सामने दो वर्ष पूर्व जो उजागर करते आ रहे है, वह आज सत्य प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किस तरह चुनाव आयोग को “मैच-फिक्सिंग” का अड्डा बना दिया गया है। बिहार में SIR एसआईआर के नाम पर लाखों युवाओं, महिलाओ, दलितों और अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे हैं। देश में वोट चोरी का खुला-खेल चल रहा है।
जिसको राहुल गांधी ने सबूतो के साथ साबित किया है, कि किस तरह चुनाव आयोग भाजपा के इशारो पर वोटरो का नाम काट रही है। सिर्फ बिहार में एसआईआर के नाम पर 65 लाख गरीबो, दलितो और युवाओ एवं महिलओ के वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है, जिसे अब कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी और न ही देश की जनता। धरना में वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर -06 को इतना जटिल बना दिया गया है कि नया वोटर बनना मुशकिल हो गया है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
धरना के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से मांग की गई है कि मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पदच्यूत करते हुए गिरफ्तार कर उनपर कानूनी कार्रवाई की जाए।
उनके कार्यकाल में मतदाता सूचियो में किए गए हेरा-फेरी की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कर समीक्षोपरान्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में विजय शंकर पांडेय, सत्येन्द्र नाथ तिवारी सहित भारी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

