डकैती कांड के अभियुक्त के घर से 5 लाख कैश बरामद
ढाका। थाना क्षेत्र मे पुलिस ने डकैती कांड के एक नामजद अभियुक्त के घर से 5 लाख रुपए बरामद किए है। बताते है कि सीतामढ़ी जिले का शातिर डकैत शफीक मंसुरी उर्फ बंठा के घर से पुलिस ने उक्त रकम बरामद की है।
बताते है कि बंठा सहित चार डकैत हाल ही में सिकरहना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर के जेल भेजे गये थे। पुलिस ने तब 14 लाख से अधिक कैश बरामद करते हुए सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के 5 डकैती कांड का खुलासा किया था।
उक्त सभी कांड चिरैया, शिकारगंज और कुंडवाचैनपुर और ढाका थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमें दीपही , गोरगावा, परतापुर , बसंतपुर और आखिरी डकैती ढाका के मठिया मोहन में हुई थी। डकैती मामलों में सीतामढ़ी जिले के डकैत पकड़े गए थे। जिसमें बंठा की गिरफ्तारी भी हुई थी। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर इस छापेमारी में डीएसपी सिकरहना अभिषेक कुमार , ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

