घर से भागी दो युवतियों को सुगौली रेल पुलिस ने पकड़ा।

घर से भागी दो युवतियों को सुगौली रेल पुलिस ने पकड़ा।
Facebook WhatsApp

सुगौली। स्थानीय रेल पुलिस ने घर से भागी दो युवतियों को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से पकड़ा।घर से भागी लड़कियां पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र की बताई गई है।

सुगौली रेल पुलिस ने बरामद दोनों लड़कियों को पकड़ीदयाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि मंगलवार की रात्रि पकड़ीदयाल थाना के पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि दो लड़कियां घर से भाग कर दिल्ली जाने वाली है।साथ हीं उन्होंने दोनों लड़कियों का फोटो भी मोबाइल पर भेजा।

जिसके बाद रेल थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ प्लेटफार्म पर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी।सत्यापन के लिए रेल महिला पुलिस व अन्य पुलिस बल के साथ पूरे स्टेशन परिसर का जायजा लिया गया।

इसी बीच प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पूर्वी दिशा में दो लड़कियां को मास्क लगा कर बैठे पाया गया।जो ट्रेन आने के इंतजार में एक तरफ जाकर बैठी थी। जिनसे पूछताछ और फोटो से मिलान कर महिला सिपाही की निगरानी में रेल थाना में लाया गया।जिसकी खबर पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष को दी गई।

जिसके बाद पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुगौली रेल थाना पहुंचे और लड़कियों की पहचान की।जिसके बाद उन्होंने दोनों लड़कियों को सुरक्षित लेकर चले गये। जांच टीम में एएसआई मुन्ना राय, पीटीएस रंजीत कुमार मिश्र,महिला सिपाही आरती कुमारी और नीतू कुमारी शामिल थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page