संग्रामपुर: पुलिस कार्रवाई में 97.16 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
संग्रामपुर। पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर बाजार स्थित वार्ड संख्या-8 में छापेमारी कर 97.16 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन साह, पिता जोगेंद्र साह तथा उसके पुत्र शिवम साह, दोनों निवासी संग्रामपुर वार्ड संख्या-8 के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 500 एमएल की 118 पीस किंगफिशर बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 59 लीटर है।
इसके अलावा 8 पीएम टेट्रा पैक की 212 पीस विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 38.16 लीटर है। दोनों प्रकार की शराब की कुल मात्रा 97.16 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

