सुगौली रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को दी गई रेल सुरक्षा की जानकारी 

सुगौली रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को दी गई रेल सुरक्षा की जानकारी 
Facebook WhatsApp

​सुगौली। पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल के सुरक्षा संगठन द्वारा बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों और आम लोगों को रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने तथा विभिन्न प्रकार की संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करना था।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ‘चन्दन युवा संस्थान ग्राम डीह बसदिया’ के कलाकारों द्वारा दी गई। जिसे उपस्थित यात्रियों और रेलकर्मियों के द्वारा काफी सराहा गया।​नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दैनिक जीवन में रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने समपार फाटकों पर संयम बरतने,बैरियर बंद होने पर नीचे से पार न करने और फाटक पार करते समय बगल में खड़े होकर सेल्फी न लेने की चेतावनी दी।इसके अलावा चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करने,ट्रेनों की छतों पर यात्रा न करने,ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाने तथा स्टेशन पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के लिए हमेशा पैदल उपरीगामी पुल का उपयोग करने का संदेश दिया गया।

​कलाकारों ने यात्रियों को ‘नशाखुरानी’ गिरोहों से सावधान रहने तथा ट्रेनों और पटरियों के आसपास मोबाइल से बातचीत या सेल्फी न लेने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में सुरक्षा विभाग के अधिकारी बिरेन्द्र यादव (कार्यवाहक सुरक्षा सलाहकार) तथा सुगौली के एसएस आलोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page