पुलिसिया कार्रवाई में स्कॉर्पियो सहित 397 लीटर शराब बरामद
-अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले तस्कर
सुगौली। स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने मोतिहारी जाने वाले रोड़ में छगराहां स्कूल के समीप एक स्कॉर्पियो को पकड़ा।

वाहन की तलाशी लेने पर 46 पेटी फ्रूटी में करीब 397 लीटर शराब बरामद हुई।हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर स्कॉर्पियो छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। अब पुलिस स्कॉर्पियो मालिक और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

