बाइक और डीसीएम ट्रक की हुई टक्कर,बाइक को बचाने में पलटी ट्रक, तीन घायल
सुगौली। छपवा-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में वनस्पति माई मंदिर से पहले एक बाइक और डीसीएम ट्रक की टक्कर हो गई।जिसमे बाइक को बचाने में ट्रक बीच सड़क पर हीं पलट गई। दुर्घटना की सूचना पर थाना के 112 टीम के रविन्द्र यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को मोतिहारी अस्पताल भेजवाया।
इस बीच दुर्घटना के कारण एनएच पर लम्बा जाम लग गया।जिसे पुलिस टीम ने हटवा कर आवागमन सुचारू करवाया।पुलिस के अनुसार मोतिहारी की ओर जा रहे बाइक सवार थाना क्षेत्र के मधुमालती के बताए गए है। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने की है।

