गांजा जैसे मादक पदार्थ की तस्करी, 5.35 किलो के साथ एक गिरफ्तार
डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के दुबौली बांध के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गांजा जैसा मादक पदार्थ ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार सिंह, पिता विश्वनाथ सिंह, निवासी मोहम्मदपुर, थाना मोहम्मदपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है।
इस सबंध मे डुमरीयाघाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु ने बताया की गिरफ्तार तस्कर के पास से 5.35 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

