जमुई में नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में सुगौली प्रखंड कांग्रेस ने जताया विरोध
-विरोध में प्रदर्शन और आक्रोश मार्च
सुगौली। जमुई में नाबालिक लड़की के साथ हुए दुर्व्यवहार और बलात्कार कि की गई कोशिश के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर सुगौली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रखंड नेता अशहाबुल होदा अंसारी उर्फ छोटू की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसमें प्रखंड युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठाकुर रामबालक सिंह, राजेश पांडे,जगत पासवान, रामफल राम,मुन्ना अंसारी, अख्तरुल इस्लाम खान, अमेरिका यादव,अब्दुल रशीद,नगर अध्यक्ष रवि सुमन गुप्ता,संजय यादव, जितेंद्र मिश्रा,विक्रमा महतो इत्यादि सैकड़ो युवा कांग्रेस के साथी और कांग्रेसीजन मौजूद थे। कांग्रेसी नेता अशहाबुल होदा अंसारी के द्वारा दोषी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई और राज्य सरकार को निकम्मा बताए हुए से इस्तीफा की मांग की गई।

