देवापुर संगम घाट से तीन लाख डांकबम कांवरिया ने की जलबोझी,तेरस और अनंत चतुर्दशी को बाबा सोमेश्वर नाथ को करेगे जलाभिषेक

देवापुर संगम घाट से तीन लाख डांकबम कांवरिया ने की जलबोझी,तेरस और अनंत चतुर्दशी को बाबा सोमेश्वर नाथ को करेगे जलाभिषेक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।अरेराज अवस्थित बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक करने के लिए देवापुर संगम घाट से 3 लाख डाक बम ने जलबोझी किया। कांवर श्रद्धालुओं के अतिरिक्त डाक बम श्रद्धालु 80 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

लिहाजा सुरक्षा को लेकर सभी जगहों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वही डाक कांवरियों की सेवा के लिए सड़क के दोनों किनारो विभिन्न संगठनों स्कूल, कॉलेज, नर्सिंग होम, व्यवसायियों आदि के द्वारा शिविर लगाए गए है।

शिविरों के माध्यम से फल, जल एवं दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक डाक बम जलबोझी कर अरेराज के लिए सड़क पर दौड़ते दिखे। वहीं भारी भीड़ को देखते हुए देर रात 12:00 बजे ही बाबा का पट  श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।  बेलवा घाट एवं अरेराज मंदिर तक की सड़के बोल बम के नारों से गूंजायमान रहा। हर महादेव, जय बाबा सोमेश्वर की जय घोष से अरेराज बाबा नगरी गूंजता रहा।

अलबत्ता भीड़ को भांप पुलिस प्रशासन द्धारा   ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त की गई थी, लेकिन डाक कांवरियों की उमड़ी भीड़ के बीच ट्रैफिक कंट्रोल करना आसान नहीं दिख रहा था। अलबत्ता शिविर में सेवा में जुटे लोगो ने ट्रैफिक बहाल करने में सहयोगी बने दिखे। यहां  जाने कि देवाघाट पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी, बीडीओ उदय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ लगातार  भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page