अपर लोक अभियोजक ईश्वरचंद्र दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
मोतिहारी। अभियोजन कार्यों में पूरी निष्ठा से कार्य करने एवं वादों के निष्पादन में सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक वादों के निष्पादन को लेकर अपर लोक अभियोजक ईश्वर चंद्र दुबे को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ये सम्मान उन्हें समीक्षोंपरांत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात एवं जिला लोक अभियोजक खूबलाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से दिए। अपर लोक अभियोजक ईश्वर चंद्र दुबे को अपने कार्यों के प्रति सक्रिय रहने से मिले प्रशस्ति पत्र को लेकर जिला विधिज्ञ संघ में हर्ष व्याप्त है तथा अधिवक्ताओं व सहायक विशेष लोक अभियोजक ने बधाई दी है।
वहीं संघ के अध्यक्ष शेषनारायण कुंवर व महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी ने कहा कि ईश्वर चंद्र दुबे ने केवल विद्वान अधिवक्ता है, बल्कि वे माधुर्य वचनों के साथ कार्यों के प्रति सक्रिय रहने वाले अपर लोक अभियोजक भी हैं।
बधाई देने वाले में अपर लोक अभियोजक प्रभाष त्रिपाठी, पुष्पा दुबे, रमाकांत राकेश, मैनुल हक, कुमार शिव शंकर सिंह, मो. शहाबुद्दीन, दीपक पटेल, डॉ शंभू शरण सिंह, रमेश कुमार सिंह, मणि कुमार, सुभाष प्रसाद यादव, रवि प्रकाश, अमरेंद्र कुमार वर्मा, जाहिद हुसैन, अवधेश नारायण सिंह, ललित प्रसाद ललित, अनिल कुमार सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, मोहन ठाकुर, विनय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।

