मोदी सरकार छोटे उधोगो को खत्म कर अडाणी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही:राहुल गांधी

मोदी सरकार छोटे उधोगो को खत्म कर अडाणी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही:राहुल गांधी
Facebook WhatsApp

मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे उद्योग को खत्म कर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही है,कहा कि हमारा सपना है कि प्रोडक्ट अब मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने। उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। बिहार में युवा मेहनती हैं, लेकिन आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर यहां नहीं है। यही नहीं एग्जाम का पेपर लीक होने के कारण यहां बेरोजगारी चरम पर है। बिहार के मेहनती युवक की मेहनत बेकार हो रही है। ऐसे में बिहार को बदलने की जरूरत इसलिए आया हूं और बिहार बदलकर रहेंगे।

लाेकसभा सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिहार में आया हूं इस बारिश में भी आप सब आए हैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।अब इस सरकार को बदलने का समय आया है। हम आज भी देश में जहां पर जाता हूं लोगों का साथ मिलता है। आप सब मिलकर रहे बिहार में काम करे, और जिस प्रकार से देश के अलग अलग जगहों पर आप लोगों ने हमारी सरकार को बनाए है उसी तरह से बिहार में भी सरकार बनाने का काम करे। इस मौके पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में बिहारी का भविष्य नहीं है। यही सच्चाई है, आज मुझे जितने युवा मिलते हैं बिहार के बारे में ऐसा कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा 20 वर्ष में इन लोग ने बिहार में कुछ नहीं किया। रोजगार के लिए क्या किया है। अगर यह लोग किसी के लिए कुछ करते हैं तो सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि आज दूसरे प्रदेश के लोग कभी बिहार नहीं आते हैं।

राहुल गांधी ने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़े हैं बिहार को बदलने के लिए। हमलोग ने वोट चोरी के खिलाफ में बड़ी यात्रा की थी। बिहार में साथ-साथ घूमे थे, यहां पर बहुत नरेटिव देखने को मिला। अब यह बिहार सबसे आगे जा सकता है और सबसे आगे जायेगा, मैं इसका संकल्प लेकर चल रहा हूं।

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। यह भाजपा और राजग सरकार को देश में सामाजिक न्याय से लेना देना नहीं है। हमने तो सदन में पीएम मोदी से कहा कि आप देश में जाति गणना करवाए लेकिन वह जवाब नहीं दिए। पीएम मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के विरोधी लोग है। पीएम मोदी को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने से मतलब हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page