नेपाल में बिना इजाजत घुसे कर्नाटक पुलिस के दो जवान हिरासत में

नेपाल में बिना इजाजत घुसे कर्नाटक पुलिस के दो जवान हिरासत में
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल पुलिस ने कंचनपुर से भारत के दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है। शनिवार दोपहर कर्नाटक से आए एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) समेत दो भारतीय पुलिसकर्मियों को इलाका पुलिस कार्यालय दोधारा-चाँदनी ने हिरासत में लिया।

बताया गया है कि दोनों पुलिसकर्मी दोधारा-चाँदनी निवासी शंकर लुहार को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से उनके घर तक पहुंचे थे। बिना अनुमति नेपाल में प्रवेश कर नेपाली नागरिक को गिरफ्तार करने की कोशिश किए जाने की सूचना के बाद दोनों को हिरासत में लिया गया।

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी टेकबहादुर रावत ने दोनों को इलाका पुलिस कार्यालय दोधारा-चाँदनी की हिरासत में रखे जाने की पुष्टि की है। उनके अनुसार, घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उच्च स्तर से मिलने वाले निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नेपाल पुलिस के साथ समन्वय और पूर्व सूचना के बिना नेपाली क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारतीय पुलिसकर्मियों में कर्नाटक पुलिस के एएसआई सतीश एमआर और जवान अल्फाब आरएस शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page