राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर परचम लहराया 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर परचम लहराया 
Facebook WhatsApp

 सुगौली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से शनिवार को प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शुकुल पाकड़ चिलझपटी में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शरीर मजबूत होने के साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान युवा बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव रुस्तम आलम ने खिलाड़ियों को बिहार सरकार की खेल नीति एवं खेल कोटे के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहना भी जरूरी है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संघ के अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से खेलते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सेतु कुमार एवं पीयूष राज ने जिम्मेदारी निभाई।

मौके पर सुधीर कुमार, रामनिवास शर्मा, शुभेंदु कुमार, आरती कुमारी, रीता कुमारी, अविनाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों में खेल के प्रति खासा उत्साह देखा गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page