रक्सौल नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय
-एकरारनामा के अनुसार एनजीओ से सफाई का काम कराने का निर्णय
रक्सौल।शहर के नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया बैठक में एकरारनामा के अनुसार एनजीओ से सफाई का काम कराने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावे, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी वार्ड में आवश्यकता के अनुसार एंटी लारवा दवा का छिड़कांव करने के साथ-साथ चुना-बिल्चिंग का भी छिड़कांव का निर्णय लिया गया। वहीं योजनाओं के चयन को लेकर दूसरे एजेंडा के अलावें अन्यान एजेंडा में मेनटेनेंस कार्य के तहत सभी वार्ड में जरूरी मरम्मति का कार्य कराने पर सहमति प्रदान की गई।
बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने शहर के विकास को लेकर आपसी समन्वय बनाकर आगे का कार्य करने की बात कहीं। मौके पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य जितेन्द्र दत्ता, रंजीत श्रीवास्तव, विरेन्द्र प्रसाद सहित नप कर्मी मौजूद थे।

