अनुमंडल स्तरीय आपूर्ति अनुकरण की मीटिंग में कार्डधारी लाभुकों को होने वाली परेशानी पर चर्चा
मोतिहारी। अनुमण्डल स्तरीय आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में प्रभारी अनुमण्डल पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक में उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद गुप्ता सहित सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नए राशन कार्ड निर्माण, लंबित आवेदनों के निष्पादन, लाभुको के ई-केवाईसी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। वहीं अनुमंडल अन्तर्गत प्रखण्डो में राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया एवं पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
बताया गया की नए राशन कार्ड के लिए पात्र परिवारो को निर्धारित पोर्टल br.smartpds.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके उपरांत आवेदकों को जन वितरण प्रणाली विक्रेता के ईपोश मशीन पर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। जांचोपरांत वास्तविक एवं पात्र लाभुको को ही राशन कार्ड मिल सकेगा।

