जमीनी विवाद में जख्मी व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत,प्राथमिकी दर्ज
-14 पर प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार
संग्रामपुर। पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार की संध्या हुई मारपीट में गंभीर जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मोतिहारी में मौत हो गई।
मृतक रमेश पासवान उम्र (42), पिता-स्व. लक्ष्मण पासवान, पंचायत पूर्वी संग्रामपुर वार्ड चार गांव संग्रामपुर बाजार, पासवान टोला का बताया जाता है। मृतक की भाभी गीता देवी पति गणेश पासवान ने थाना में आवेदन देकर ,दुखी पासवान, रीता देवी, मुन्नी कुमारी, रूपेश कुमार, विकेश कुमार सहित चौदह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोप लगाया कि रमेश पासवान का गांव के ही दुखी पासवान से पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम कथित रूप से दुखी पासवान कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और रमेश पासवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से रमेश पासवान के सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया गया।जहा जख्मी जख्मी कुंती देवी, मनीला कुमारी का इलाज किया गया ।वही रमेश पासवान की स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक महेंद्र कुमार ने मोतिहारी रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।ज्ञप्राथमिक आरोपी रीता देवी पति दुखी पासवान व मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत भेजा जायेगा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा भी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

