300 गांवों में बाल विवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, निकला कैंडल मार्च

300 गांवों में बाल विवाह के खिलाफ चला जागरूकता अभियान, निकला कैंडल मार्च
Facebook WhatsApp

-400 से अधिक महिलाओं ने लिया बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प

रक्सौल। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से गुरुवार को पूर्वी चंपारण के 300 गांवों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रयास जैक सोसाइटी ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोग से अभियान चलाया। इस दौरान रक्सौल प्रखंड विकास पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में महिला नेतृत्वकर्ता के साथ कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की देखरेख जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी ने की।

अभियान के तहत लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रतिभागियों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली।

संस्था के अनुसार, अप्रैल 2025 से अब तक जिले में कई बाल विवाह को रोकने में सफलता मिली है। अभियान के तहत 300 गांवों में परिवारों और समुदायों को जागरूक करने के साथ संभावित बाल विवाह की पहचान कर समय रहते हस्तक्षेप किया जा रहा है।

मौके पर अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सिद्धु कुमार, एसएसबी 47वीं वाहिनी के जवान, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर नंदकिशोर तिवारी, स्वच्छ संस्था के रंजीत सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कार्यक्रम में 400 से अधिक महिलाओं, जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी, आशा एवं अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं बाल विवाह मुक्त भारत बच्चों का अधिकार, हम सबकी जिम्मेदारी के संदेश के साथ लोगों ने वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page