हरसिद्धि पुलिस की विशेष छापेमारी, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार

हरसिद्धि पुलिस की विशेष छापेमारी, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। स्थानीय थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर हत्या के प्रयास के एक आरोपी एवं एक ट्रायल वारंटी समेत कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद  न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना कांड संख्या 419/26, दिनांक 28 अगस्त 2026, हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में प्राथमिक अभियुक्त अवधेश राम, पिता स्व. राजेंद्र राम, निवासी मटियरिया इराजी नन्हकार, थाना हरसिद्धि को गिरफ्तार किया गया।

वहीं टीआर संख्या 816/26 के वारंटी दरोगा सहनी, पिता स्व. विगन सहनी, निवासी रंजिता कटैया, थाना हरसिद्धि को भी गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को न्यायालय में उप स्थापन हेतु भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page