जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
मोतिहारी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित 15 दिवसीय रक्षाबंधन महोत्सव अंतर्गत बनिया पट्टी सेवा केंद्र की बहनें जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
केंद्र की प्रभारी बीके विभा एवं सहायक प्रभारी बीके करुणा ने जिला पदाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधा तथा रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता, सद्भावना और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है।
वहीं संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से प्रकाशित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के नवीनतम अंक भी जिला पदाधिकारी को भेंट किए गए। इसके साथ ही उन्हें ईश्वरीय सौगात प्रदान कर आध्यात्मिक जीवन एवं राजयोग के संदेश से जुड़ने का निमंत्रण दिए। जिला पदाधिकारी ने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।

