ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन अरेराज इकाई का सम्मेलन हुआ आयोजित,15 सदस्यीय कमिटी का गठन
अरेराज। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की अरेराज इकाई का सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता विनय बिहारी वर्मा ने की। जबकि उद्घाटन राज्य कॉन्सिल सदस्य एवं जिला विधिज्ञ संघ के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने किया।
सम्मेलन में अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान 15 सदस्यीय कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
जिसमें में ओमप्रकाश शास्त्री को अध्यक्ष, मदन कुमार एवं डॉ. पन्नालाल चौरसिया को उपाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा को सचिव, विनोद कुमार उपाध्याय को संयुक्त सचिव, शशिकांत दुबे एवं तेज नारायण साह को सहायक सचिव तथा सुजीत कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत और एकजुट अधिवक्ता संगठन न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सम्मेलन में संकल्प लिया गया कि अधिवक्ताओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा, न्याय की स्थापना तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

