राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
मोतिहारी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर प्रशासनिक स्तर पर एक दिवसीय खेल कूद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत खेल भवन में एक विधिवत शुरू किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेन्द्र भारती, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार भारती तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी निधि कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों ने मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन बालक एवं बालिकाओं में आत्मरक्षा, शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कबड्डी एवं थांग-टा (पारंपरिक मार्शल आर्ट), जुडो, कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कुश्ती एवं तलवारबाजी (फेंसिंग) जैसे प्रतियोगिताओं भाग लेकर प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल का मूल उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी समान अवसर प्रदान करना है।

आत्मरक्षात्मक खेलों से बेटियों में आत्मविश्वास का संचार होता है और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होती हैं।कार्यक्रम के समापन सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बालकों एवं बालिकाओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक एवं विजेता उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक, वीरेंद्र राम, समन्वयक निधि कुमारी, निर्भय कुमार, शैलेश कुमार, रितेश कुमार, ऋतिक कुमार, शशि प्रकाश यादव, खेल विभाग से रमेश कुमार एवं विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

