चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे का इस्तीफा मांगा

चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे का इस्तीफा मांगा
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार के दो केंद्रीय मंत्रियों के बीच आरक्षण के मुद्दे पर तकरार अब बढता नजर आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर केन्द्रीय मंत्री चिराग़ पासवान ने मोदी कैबिनेट में अपने ही सहयोगी मंत्री जीतराम मांझी का इस्तीफा मांगा है।

उन्होंने कहा कि न केवल जीतनराम मांझी बल्कि बिहार सरकार में मंत्री मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी इस्तीफा दें।

चिराग पासवान के इस तेवर के बाद बिहार का सियासी पारा बढ़ गया है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर जीतन राम मांझी क्रीमी लेयर का कॉन्सेप्ट लाना चाहते हैं तो जीतन राम मांझी पहले इस्तीफा दें। उनके पुत्र संतोष सुमन भी बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दें।

चिराग पासवान यहीं नहीं रुके। आरक्षण को लेकर उन्होंने जीतन राम मांझी की मांग पर कहा है कि अगर क्रीमी लेयर लेयर की बात हो रही है तो इस पर सदन में चर्चा हो।

यदि संविधान को बदलना है तो सब लोगों को लोकसभा के पटल पर आना होगा। आरक्षण का आधार आर्थिक नहीं है। आरक्षण के मामले पर हर कोई अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page