कंगना विवाद पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- डाक से भेज रहा हूं मिठाई और तोहफा

कंगना विवाद पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- डाक से भेज रहा हूं मिठाई और तोहफा
Facebook WhatsApp

हरिद्वार। रक्षाबंधन के पर्व पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह डाक के जरिए कंगना को तोहफा और मिठाइयां भेज रहे हैं और वह कंगना को फोन भी करेंगे।उन्होंने कहा देश में किसी भी वजह से बैर नहीं होना चाहिए। किसी भी विवाद को नफरत में नहीं बदलना चाहिए।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच बयानबाजी चर्चा में है। कंगना ने युवाओं पर टिप्पणी करते हुए ‘जेनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताते हुए इसे गलत बताया और उनकी सोच पर सवाल उठाया था। रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने इसे परेशान मन की निशानी बताया था।

इसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया और कहा कि रामदेव को उनके अतीत या निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कंगना ने आरोप लगाया कि रामदेव ने महिलाओं के बारे में बोलते हुए मर्यादा पार की। उन्होंने पतंजलि से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया और कहा कि वह ऐसे लोगों की सलाह नहीं लेना चाहतीं।शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के दिन स्वामी रामदेव ने रक्षाबंधन की पौराणिकता का वर्णन करते हुए कहा कि बैर और नफरत नहीं होने चाहिए यह देश को पीछे ले जाते हैं। अपने बयान में रक्षाबंधन पर उन्होंने भाईचारे और आपसी प्यार का संदेश दिया ।

स्वामी रामदेव का मिठाई भेजने वाला बयान इस विवाद को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने बयान की शुरुआत भी कंगना रनौत से की और समापन भी यह कहकर किया कि उनके और कंगना रनौत के बीच मीडिया में विवाद प्रचारित किया गया। यदि कोई विवाद है तो वह संवाद के जरिए समाप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे श्रद्धामई बहन कंगना रनौत को फोन भी करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page