पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

कोटवा। पुलिस ने चोरी की बाइक की गुप्त सूचना पर वाहन जांच कर एक चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट बदलकर कोटवा की ओर जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस ने सिनेमा हॉल मोड के समीप मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की। चालान मशीन से जांच करने पर मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर अलग-अलग पाया गया।

जांच में मोटरसाइकिल पटना के सचिवालय थाना कांड संख्या 144/22 में चोरी की दर्ज पाई गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के जागीर कररिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस सिंडिकेट में शामिल अन्य सदस्यों  की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page