तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए माई स्थान में फोड़ा था अंडा,कथित तांत्रिक दो सहयोगी संग गिरफ्तार
-कोटवा के मच्छरगांवा का मामला, सोशल मीडिया में तुल पकड़ने से पहले प्रशासनिक प्रयास से स्थिति हुई थी सामान्य
मोतिहारी। तंत्र-मंत्र के नाम पर मछरगावां के माई स्थान के नौ पिंडी पर अंडा फोड़कर कथित तौर पर सिद्धी प्राप्त करने वाले एक तांत्रिक सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगावा में 2 दिन पहले अचानक मंदिर में अंडा फोड़ने की खबर सामने आई , इस बीच एक युवक ने उक्त मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया , जिसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा तत्काल पुलिस के वरीय पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजनों के सक्रियता से यह मामला शांत हुआ।
इस दौरान उक्त घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू की गई तो पाया गया कि मच्छरगावा का एक कथित तांत्रिक जो नेपाल से तंत्र विद्या सीखने कि बात कही है , उसने गांव के एक व्यक्ति की माली हालत सुधारने के लिए देर रात तंत्र सिद्धि के नाम पर माई स्थान के नौ पिंडियों पर अंडा फोड़ कर तंत्र विद्या को सिद्ध किया।
पुलिस ने इस मामले में कथित तांत्रिक स्थानीय ग्रामीण जितेंद्र ठाकुर और दो सहयोगी को गिरफ्तार करते हुए घटना का उद्वेदन कर दिया है। पुलिस टीम में एसपी सुनील कुमार इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव कोटवा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार सहित अन्य शामिल थे।

