रक्षाबंधन पर मोतिहारी पुलिस ने 102 लोगो के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

रक्षाबंधन पर मोतिहारी पुलिस ने 102 लोगो के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रक्षाबंधन के पावन अवसर को मोतिहारी पुलिस ने 102 लोगों को गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई है । जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। बताया गया है कि‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने चोरी या गुम हुए करीब 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

जिन लोगों के मोबाइल फोन चोरी या गुम हुए थे, उन्होंने संचार साथी पोर्टल/ऐप के माध्यम से इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस की आईटी सेल ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने करीब 102 मोबाइल फोन बरामद किए।

इस तरह से उनलोगो के लिए यह रक्षाबंधन खास हो गया जिनका मोबाइल फोन कई माह से गायब था और कई तो निराश ही चले थे। इस कारवाई में एसआई टेक्निकल सेल  करण सिंह , एएसआई निक्कू कुमार सिंह , ललन कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष का सहयोग रहा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page