रक्षाबंधन पर्व पर बहना ने बांधी जवानों की कलाईयों पर राखी
-जवानों ने लिया देश एवं बहनों की रक्षा का संकल्प
रक्सौल। सीमा जागरण मंच रक्सौल के तत्वावधान में सशस्त्र सीमा बल के 47 वीं वाहिनी के हेड क्वार्टर कैंप में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया।
चन्द्रशील स्कूल के छात्राओं द्वारा पदाधिकारी एवं जवानों को तिलक लगा राखी बांधी गई। वहीं उनकी आरती उतारी एवं मिष्ठान खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। जिसका शुभारंभ चन्र्दशील स्कूल की छात्रा शाहिदा प्रवीण द्वारा रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के लिए एसएसबी अधिकारीयों को धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा जागरण मंच के विभाग संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ बाबा ने किया। उक्त अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि कश्मीर हो या कन्याकुमारी कच्छ हो या पूर्वांचल देश के सुदूर से आए जवानों को अपनापन का एहसास दिलाने के लिए राष्ट्र के सीमा सुरक्षा में लगे जवानों के साथ सीमा जागरण मंच प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम पूरे भारतीय सीमा पर करता है।
इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सुरेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने पर भी हमें अपनापन का एहसास होता है और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का एहसास और प्रबल होता है। इसके लिए उन्होंने मंच पर बहनों को बहुत बहुत धन्यवाद दिया एवं बहनों को गिफ्ट प्रदान किया।
एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट , अमोद कुमार, रवि वर्मा, खेमराज , कुन्दन एवं जवानों की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर सीमा जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र किशोर ठाकुर, धीरज कुमार, जिला मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद एवं नितिन सर्राफ, मीडिया प्रभारी रजत सर्राफ, कोषाध्यक्ष प्रतिक चंद्र प्रसाद, मंत्री सुनील कुमार एवं निशु कुमार, हिमांशु अग्रवाल ,अशोक कुमार गुप्ता एवं अकाउंटेंट मिथुन कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आयोजन में चन्र्दशील स्कूल के शिक्षक यशवंत कुशवाहा, पंकज झा रश्मि झा एवं छात्राओं में सादिया परवीन, पलक कुमारी, आराध्या कुमारी, सना परवीन, खादिना, अफजल आदि उपस्थित थे।

