दहेज हत्या समेत विभिन्न मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या समेत विभिन्न मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दहेज हत्या, शराब तस्करी, हत्या के प्रयास और वारंटी समेत विभिन्न मामलों में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मठ लोहियार निवासी अजय पटेल भी शामिल है। उस पर अपनी पुत्रवधू रिंकी देवी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा जैल मुरारपुर निवासी कथित शराब कारोबारी गगन देव महतो तथा हरपुर राय निवासी उमेश साह को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्या के प्रयास के मामले में मटियारिया निवासी मोहर राम, उसके पुत्र गोलू राम और जितेंद्र राम को पुलिस ने दबोच लिया। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी प्रमोद चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page