तुरकौलिया में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, रंगे हाथ पकड़े गए तीन लोग

तुरकौलिया में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई,  रंगे हाथ पकड़े गए तीन लोग
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। तुरकौलिया में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तुरकौलिया पूर्वी पंचायत में छापेमारी कर तीन लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

मामले में कनीय विद्युत अभियंता राघवेद्र प्रसाद ने तुरकौलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विभाग के अनुसार, तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में जांच के दौरान मुनार मियां के घर विद्युत कनेक्शन का दस्तावेज तो मिला, लेकिन मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली की खपत की जा रही थी। इस कारण विभाग को 3,082 रुपये की राजस्व क्षति हुई।

वहीं, वार्ड संख्या 4 में की गई छापेमारी के दौरान अब्दुल हनान और शेख रहीस को भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि अब्दुल हनान द्वारा की गई बिजली चोरी से विभाग को 29,479 रुपये तथा शेख रहीस के मामले में 16,800 रुपये की क्षति हुई है।

तीनों आरोपितों के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बिजली विभाग के. कनिय अभियंता ने कहा है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page