आपराधिक घटना को अंजाम देने के फ़िराक में दो बदमाश गिरफ्तार
-आर्म्स और जिंदा कारतूस बरामद,
मोतिहारी। कुंडवाचैनपुर थाना अंतर्गत विशेष छापामारी अभियान के तहत सोमवार को संध्या गश्ती के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आर्म्स के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में थे , इस बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
बताया गया है कि दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहे थे। स्थानीय पुलिस टीम ने प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तत्काल बसंत चौक के पास पहुंची। इसी क्रम में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस बल को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।
जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इस बीच दोनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पूछताछ के बाद अभियुक्तों को बरामद सामान के साथ थाना लाया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता मोबिल प्रसाद और राधेश्याम कुमार, उम्र 23 वर्ष , ग्राम गुरमियां मथवा टोला, थाना घोड़ासहन के निवासी हैं। जिनके पास से एक मोटरसाइकिल , दो मोबाइल फोन , एक देसी कट्टा , एक जिंदा कारतूस , नगद 1,000 रुपये बरामद किए गए। उक्त मामले में कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 364/26 दर्ज किया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताता कि पुलिस मामले में मामले में विधिसम्मत अग्रेतर अनुसंधान एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की कर रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई नवीन कुमार , सनी कुमार पाठक , कुंडवाचैनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

