युवक पर चाकू से  जानलेवा हमला मामले में एफआईआर दर्ज, चार नामजद

युवक पर चाकू से  जानलेवा हमला मामले में एफआईआर दर्ज, चार नामजद
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मटियारिया कोठी पर एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें मटियारिया कोठी पर खस्सी का मीट बेंचने वाले चिक रेयाज आलम, शाहिद आलम, मुना आलम सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस ने जख्मी बदन राम के दिए आवेदन पर की है। गंभीर रूप से जख्मी बदन राम के सिर पर चाकू से कई जगह वार किया गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

आवेदन में बदन राम ने कहा है कि उसके पास दो खस्सी थे। जिसे खरीदने के लिए कुछ दिन पूर्व चिक रेयाज आलम आया था। खस्सी का दाम 11 हजार रुपये लगाया। कम दाम के कारण उसे खस्सी नहीं दिया गया। दूसरे चिक से 20 हजार रुपये में खस्सी बेच देने से उसको रंजिश हो गई। 21 नवंबर की शाम वह सब्जी खरीदने मटियारिया कोठी गया था। उसी दौरान सभी ने चाकू व दाब से हमला कर जख्मी कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगी है, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page