साइबर पुलिस ने ठगी का 1 लाख रूपये का किया रिकवरी

साइबर पुलिस ने ठगी का 1 लाख रूपये का किया रिकवरी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। साइबर थाना पुलिस द्वारा ठगी का एक लाख रुपया एक पीड़ित व्यक्ति को वापस कराई गई है। बताते है कि छतौनी मठियाडीह निवासी संजय कुमार झा ने साइबर फ्रॉड के द्वारा एक लाख रुपये ठगी करने का एक मामला साइबर थाने में दर्ज कराया था।

इसको लेकर साइबर थाने में कांड संख्या 118/ 26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी अनुसंधान करते हुए पीड़ित व्यक्ति का उक्त राशि वापस कराया। एक लाख रुपये मिलने की जानकारी के बाद संजय झा साइबर थाना पहुंचे, जहां उनको गायब हुए रकम की वापसी होने की विधिवत जानकारी दी गई।

इसके लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर के संजय झा को ठगी गई एक लाख रुपये वापस दे दिए जायेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page