बिजली विभाग ने की छापेमारी,करीब तीन दर्जन लोगों के घरों का काटा लाइन

बिजली विभाग ने की छापेमारी,करीब तीन दर्जन लोगों के घरों का काटा लाइन
Facebook WhatsApp

30 हजार रुपये की बकाया राशि की हुई वसूली

सुगौली। प्रखंड के कई गांवों में विधुत विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में वसूली क्षेत्र में वसूली अभियान चलाया गया।प्रखंड के फुलवरिया, छपवा,सुगांव, नयका टोला, भटवलिया, बंगरा, श्रीपुर गोपालपुर सहित कई जगहों पर विधुत बिल बकाया वसूली अभियान चलाया गया।

जिसमें करीब तीस हजार की राशि जमा की गई। कनीय अभियंता ने बताया विधुत विभाग के द्वारा नियमित विधुत आपूर्ति की जा रही है। जिससे विधुत उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नही हो रही है। यदि कही भी किसी तरह का विधुत आपूर्ति से संबंधित कठिनाई होती है तो त्वरित करवाई करते हुए हमारे विधुत कर्मी उस समस्या का समाधान कर देते है। विधुत उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे विधुत आपूर्ति की जा रही है।

लेकिन सबसे बहुत जरूरी है कि विधुत उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा करें। पूर्व के बकाए को जल्द से जल्द जमा कर दे, ताकि विभाग को भी कोई परेशानी नही हो।इसके लिए सभी विधुत उपभोक्ता को सहयोग करना चाहिए।टीम में मुन्ना कुमार,मानव बल चंदन कुमार सिंह,मनीष कुमार,राहुल कुमार मिश्र सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page