मोंथा चक्रवात को लेकर बिहार में मौसम विभाग ने किया अलर्ट
पटना।बिहार के मौसम में मोंथा चक्रवात का प्रभाव दिखने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।कई जगहों पर छुटपुट बारिश की आशंका जतायी गई है,आसमान में बादल छाये रहने रहने से तापमान में भी गिरावट होगी।मौसम विभाग ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना है। बाकी जगहों पर मौसम साफ बना रहेगा।
वहीं 29 अक्तूबर को राज्य के कैमूर, बांका, रोहतास, गया, शेखपुरा और नवादा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में 30-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा बिजली गिरने की संभावना है।
अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागो के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना तत्पश्चात अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान मे 2-4 °C की कमी होने का पूर्वानुमान है। अगले 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागो के न्यूनतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती तूफान मोंथा 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग की माने चक्रवात चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 420 किमी पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 450 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 500 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 670 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है।
इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर की शाम यरात के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है,कि मोंथा एक गंभीर चक्रवाती तूफान है, जिसकी अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

