हरिद्धार: हरकी पैड़ी पर धूमधाम से मना मुल्तान ज्योत महोत्सव, गंगा संग खेली गई दूध की होली

हरिद्धार: हरकी पैड़ी पर धूमधाम से मना मुल्तान ज्योत महोत्सव, गंगा संग खेली गई दूध की होली
Facebook WhatsApp

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर रविवार को मुल्तान जोत महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा जी के साथ दूध की होली खेली और एक सप्ताह से प्रज्ज्वलित पवित्र ज्योत को भव्य शोभायात्रा के साथ गंगा में विसर्जित किया।अखिल भारतीय मुल्तान संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में मुल्तानी समाज के लोग हरिद्वार पहुंचे थे। श्रद्धालु बाल्टियों में दूध लेकर हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए और पिचकारियों में दूध भरकर मां गंगा के साथ होली खेली। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी रही।

महोत्सव के लिए पूरे हरिद्वार, विशेषकर हरकी पैड़ी क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में विशेष प्रकाश व्यवस्था, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल दीपावली जैसा नजर आया। इस वर्ष आयोजकों ने बिजली की नई तकनीक का प्रयोग कर विशेष ज्योत तैयार की थी, जिसे विधि-विधान के साथ गंगा को अर्पित किया गया।संगठन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागपाल ने बताया कि इस ऐतिहासिक परंपरा की शुरुआत वर्ष 1911 में हुई थी। पाकिस्तान के मुल्तान शहर से भक्त रूपचंद पैदल ज्योत लेकर हरिद्वार आए थे और समाज में भाईचारे, शांति और समृद्धि की कामना के लिए इसे गंगा में अर्पित किया था। तभी से यह परंपरा लगातार चली आ रही है और हर वर्ष बड़े पैमाने पर महोत्सव मनाया जाता है।

इस अवसर पर असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित मुल्तानी समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page