अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

अकवान तूफान के असर से रांची में 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी
Facebook WhatsApp

-घने कोहरे और खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, दिल्ली की चार और कोलकाता की दो उड़ानें रद्द

रांची। अकवान तूफान के असर से झारखंड में मौसम खराब हो रहा है। धुंध और घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है।खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने और यहां पहुंचने वाली 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, खराब मौसम के कारण उड़ानों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया गया। रद्द उड़ानों में रांची से दिल्ली जाने वाली चार, कोलकाता जाने वाली दो तथा हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और बेंगलुरु जाने वाली एक-एक उड़ान शामिल हैं।

रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली की फ्लाइट संख्या 2038, 2219, 2286 और 6274, हैदराबाद की 398, पटना की 925, मुंबई की 6088, भुवनेश्वर की 7726, चेन्नई की 209, अहमदाबाद की 6654, कोलकाता की 7466 और 7468, पुणे की 761 तथा बेंगलुरु की 6799 शामिल हैं।

खराब मौसम के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह जोड़ी उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। इनमें बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु रूट की आईएक्स-2464/2465, आईएक्स -2053/2176 और आईएक्स -1016/1530, दिल्ली-रांची-दिल्ली रूट की आईएक्स -2764/1097 और आईएक्स -1068/1069 तथा मुंबई-रांची-मुंबई रूट की आईएक्स-1237/1238 उड़ानें शामिल हैं।

उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी, जबकि एयरपोर्ट पर यात्रियों को उड़ानों से संबंधित जानकारी के लिए इंतजार करना पड़ा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page