मुंबई जाने के पूर्व ससुराल आए 32 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

मुंबई जाने के पूर्व ससुराल आए 32 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत
Facebook WhatsApp

चिरैया। थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में शनिवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से ससुराल आए 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की तैयारी में था। इसी दौरान इनवर्टर का प्लग खोलते समय वह करंट की चपेट में आ गया।

मृतक की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मणिकांत राय के पुत्र शिवम राय के रूप में हुई है। उसकी शादी खड़तरी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की पुत्री तृप्ति गरिमा उर्फ शिवम तृप्ति राय के साथ 19 जनवरी 2025 को हुई थी। शिवम बीते 16 अगस्त को पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल आया था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शिवम पत्नी के साथ गोपालगंज जिले के थावे स्थित थावेवाली माता मंदिर में दर्शन कर वापस लौटा था। शनिवार को दोनों को मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे। सुबह पत्नी स्नान करने चली गई। इसी दौरान शिवम किसी काम से इनवर्टर का प्लग खोल रहा था।

तभी वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया और पीछे सिर के बल गिरकर अचेत हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे मोतिहारी स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलने पर चिरैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और एंबुलेंस से पैतृक गांव भेजा गया। बताया गया कि शिवम सपरिवार मुंबई में रहकर रियल एस्टेट का कारोबार करता था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page