दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, एफआईआर दर्ज
Facebook WhatsApp

-पति सरवर सहित छह लोग आरोपित

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बेलघटी गांव में नवविवाहिता आशिया प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के भाई के आवेदन पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

मृतका के भाई शहनवाज आलम, जो रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला शेखटोली निवासी हैं, उसने तुरकौलिया थाने में दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी बहन आशिया प्रवीण की शादी 15 जून को जयसिंहपुर बेलघटी निवासी सरवरे आलम के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शादी के करीब 15 दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर आशिया को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर आशिया की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग जयसिंहपुर बेलघटी पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले में मृतका के पति सरवरे आलम समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page