भाकपा माले ने जारी किया संकल्प पत्र,ग्रामीण क्षेत्र के हर भूमिहीन को 5 डिसमिल और शहरी क्षेत्र में 3 डिसमिल जमीन देने का वायदा

भाकपा माले ने जारी किया संकल्प पत्र,ग्रामीण क्षेत्र के हर भूमिहीन को 5 डिसमिल और शहरी क्षेत्र में 3 डिसमिल जमीन देने का वायदा
Facebook WhatsApp

पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को भाकपा माले ने अपना संकल्‍प पत्र जारी कि‍या। इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं।भाकपा-माले ने चुनाव बाद महागठबंधन की सरकार बनने पर हर भूमिहीन और बेघर परिवार को ग्रामीण क्षेत्र में पांच डिसमिल, शहरी क्षेत्र में तीन डिसमिल जमीन और पक्का मकान देने का वादा किया है।

संकल्प पत्र पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल, ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, सांसद सुदामा प्रसाद, और प्रभात कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। संकल्प पत्र में बिना पुनर्वास किसी गरीब को हटाने पर रोक, अनाज की सरकारी खरीद और उचित दाम की गारंटी, कृषि आधारित उद्योग धंधों पर जोर दिया गया है।

उल्लेखनीय है,कि भाकपा माले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 20 सीटों पर लड़ रही है। पार्टी ने अपने वर्तमान 12 विधायकों को दोबारा मौका दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page