कोटवा गांव में खिड़की तोड़ कर लाखों की चोरी

कोटवा गांव में खिड़की तोड़ कर लाखों की चोरी
Facebook WhatsApp

-घर में सोते रहे लोग और सामान उड़ा ले गये चोर

कोटवा। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बताते है कि चोरी की घटना कुंदन कुमार सिंह के घर में हुई है । सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। चोरी के मामले को लेकर थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 20 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य खाना पीना खाने के बाद सो गए।

इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर के कमरे में लगी खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और कमरे को अंदर से बंद कर दिया। जहा अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकद रुपये चोरी कर लिए। सुबह परिजनों के जगने पर कमरे की खिड़की टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था , जिसके बाद सभी के होश उड़ गये।

इस चोरी की घटना में सोने का सामान ,मसलन सोने की चेन 2 पीस, सोने का हार 1 पीस, सोने का कंगन 1 सेट, सोने की अंगूठी 8 पीस, टीका 1 पीस, नथिया 1 पीस, सोने का मंगलसूत्र 2 पीस तथा सोने की नथुनी चोरी हुई है।

वही चांदी का पायल 2 जोड़ी, पौंजेब 1 सेट, चांदी के अन्य आभूषण एवं चांदी का एक सिक्का सहित नकद 65,000 रुपये चोरी गई है । बताया गया है कि इस चोरी की घटना के बाद पूरे गांव में लोगों के बीच संशय का माहौल बन गया है। अब ऐसे में चोरी की इस वारदात का शीघ्र उद्भेदन पुलिस के लिए चुनौती है , अन्यथा चोरों का मनोबल पुलिस और ग्रामीण दोनों के लिए बड़ी समस्या बन जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page