जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दूसरे दिन प्रसूता की मौत पर बवाल,इलाज में लापरवाही का आरोप

जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दूसरे दिन प्रसूता की मौत पर बवाल,इलाज में लापरवाही का आरोप
Facebook WhatsApp

जुड़वा बच्चे की जन्म देने के दूसरे दिन अचानक बिगड़ी महिला की तबियत

नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला

मोतिहारी। शहर के अगरवा मोहल्ले में स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में प्रसव के बाद एक 22 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी विनीता कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सा कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया गया कि महिला ने ऑपरेशन के बाद दो स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के दूसरे दिन देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों के अनुसार, विनीता कुमारी को करीब तीन दिन पहले प्रसव के लिए अगरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले महिला का सीजीरियन ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उसने दो स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद महिला की स्थिति सामान्य दिखाई दे रही थी और बच्चे भी स्वस्थ थे। आरोप है कि प्रसव के दूसरे दिन देर रात विनीता की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर एवं कंपाउंडर को इसकी सूचना दी पर कुछ देर तक कोई चिकित्सा कर्मी महिला को देखने नहीं पहुंचा।

कहा जा रहा है कि स्थिति बिगड़ने पर महिला के रेफर किया गया और उसे लेकर लोग शहर के दूसरे अस्पताल में पहुंचे जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखते ही देखते परिजनों ने चीखपुकार मच गई और शव लेकर परिजन पुनः अगरवा के नर्सिंगहोम पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

जहां पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलवक्त पुलिस इस पूरे मामले को गम्भीरता से देख रही है बताया गया है कि घटना को लेकर उचित जांच करने और न्याय दिलाने के भरोसे के बाद परिजन माने है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page