एसएसबी की कार्रवाई में 19 बोरी यूरिया व 50 किलो खैनी के साथ 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी की कार्रवाई में 19 बोरी यूरिया व 50 किलो खैनी के साथ 2 नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 71वीं वाहिनी के जवानों ने शुक्रवार की अहले सुबह भारतीय सीमा से नेपाल ले जाई जा रही 19 बोरा भारतीय यूरिया खाद, 50 किलोग्राम खैनी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 4 साइकिलो के साथ दो नेपाली तस्करो को दबोचा लिया हैं।जबकि कुछ अन्य तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार 71वीं वाहिनी की आसूचना शाखा (इंटेलीजेंस विंग) को गुप्त सूचना मिली थी कि अगरवा गांव के रास्ते प्रतिबंधित सामान और भारी मात्रा में यूरिया खाद की अवैध खेप नेपाल भेजी जाने वाली है।

इसके बाद सहायक उप निरीक्षक दिलीप रबि दास के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती दल का गठन कर सघन निगरानी शुरू की गई।इसी दौरान तस्करो की झुंड भारत से नेपाल की ओर जाते दिखे। जवानो ने तत्परता दिखाते तस्करो पर कारवाई की। जिसमे दो तस्कर पकड़े गए।

दोनों तस्करों की पहचान नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत जिला बारा, थाना व डाकघर सिमरौनगढ़ के ननसागरा घाट निवासी प्रभु मुखिया (18 वर्ष) और अमीरखा मुखिया (19 वर्ष, पिता- जयराम मुखिया) के रूप में हुई है।एसएसबी द्वारा जब्त सभी सामानों और गिरफ्तार दोनों नेपाली नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय (कस्टम ऑफिस), मोतिहारी को सुपुर्द कर दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page