मोतिहारी कोर्ट परिसर में मास्टर-की से बाइक का लॉक खोल रहा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

मोतिहारी कोर्ट परिसर में मास्टर-की से बाइक का लॉक खोल रहा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

गिरफ्तार शातिर के पास से चोरी की बाइक व मास्टर-की बरामद, पूछताछ में कई बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्तता का खुलासा

मोतिहारी। स्थानीय कोर्ट परिसर में बाइक चोरी की कोशिश कर रहे एक बदमाश को नगर थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता से बाइक चोरी की वारदात होने से पहले ही नाकाम हो गयी।

गिरफ्तार युवक की पहचान बिन्दु कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष , वाटगंज बेला ढेकहां,थाना पिपराकोठी के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है, जिसका कागजात को वह पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बाइक के साथ मास्टर-की भी बरामद की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोतिहारी कोर्ट कैंपस में एक संदिग्ध युवक इधर-उधर घूम रहा है और अलग-अलग बाइकों पर नजर रख रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम सक्रिय हुई और पुलिस की तत्परता से चोर पकड़ा गया।पुलिस ने जब पकड़े गये युवक से बाइक के कागजात मांगे तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, युवक कोर्ट परिसर से बाइक चोरी कर उसे लेकर भागने की फिराक में था।

पुलिस ने बाइक को जब्त कर उसके वास्तविक मालिक और चोरी से संबंधित रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पूर्व में भी बाइक चोरी की घटनाओं में उसके शामिल होने की जानकारी सामने आयी है। उसने कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी है।
पुलिस द्वारा उसके रिकॉर्ड खंगालने पर गिरफ्तार युवक के खिलाफ नगर थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज होने की बात सामने आयी है। इनमें चोरी सहित अन्य धाराओं में दर्ज कांड शामिल हैं। गिरफ्तार पिन्टु कमार के विरूद्ध बेतिया नगर थाना काण्ड सं0-155 / 21. दि0-06.03 21, मोतिहारी छतौनी थाना काण्ड सं0-409/ 19. दि0-17.09.19
पिपरा कोठी थाना काण्ड सं0-185/ 26. दि0-12.0426 अंकित है । इसके अलावे भी उसने अन्य स्थानों से बाइक चोरी की है। पुलिस उसके गैंग को खंगालने में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page