पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की मनाई गई 109 वीं जयंती
-बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और वोट रक्षकों की नियुक्ति पर मंथन
मोतिहारी। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ स्व. इंदिरा गांधी की 109 वीं जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम (बंजरिया पंडाल) में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशिभूषण राय ने की।
इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा कि इंदिरा जी का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए गए। बताया गया कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र ( पर कम से कम एक बूथ लेवल एजेंट एवं वोट रक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करें। वहीं मतदाता सूची से जिन मतदाताओं के नाम अनियमित रूप से हटाए गए हैं, उनकी पहचान कर छूटे हुए मतदाताओं का विवरण एकत्रित कर पार्टी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोर्टल पर शीघ्र अपलोड कराए।
अंत में जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों के लिए कमर कसने और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, श्री मोख्तार प्रसाद गुप्ता, धनंजय तिवारी, चंद्रशेखर गुप्ता, शुभम कुमार, धननंजय तिवारी, रमेश सहनी, नेयाज अहमद, मदन प्रसाद, पप्पू रंजन मिश्रा, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, मनोरंजन तिवारी, दिग्विजय सिंह, कामिल अख्तर, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, पप्पू कुमार ठाकुर, पिन्टू श्रीवास्तव, प्रिंस मिश्रा, जयचंद्र प्रसाद यादव, राजकुमार अंजुमन, अवधकिशोर मिश्रा, नवल शुक्ला, अवनीश कुमार, मिंटू राय, धीरज राय, आलोक राय, शैलेश कुमार ठाकुर, राकेश राय, संजय पाण्डेय, अजय झा, चुमन जायसवाल, नन्द कुमार चैबे, संजय कुमार यादव, राज कुमार यादव, आबिद हुसैन, रमण कुमार तिवारी, रमेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार, मोहन तिवारी, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, राजकुमार यादव, अविनाश कुमार उपाध्याय, अजहर हुसैन अंसारी सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थें।

