अरेराज अवस्थित सोमेश्वर धाम में चल रहे विकास कार्यों, अस्पताल सहित स्कूलों का डीएम ने किया निरीक्षण 

अरेराज अवस्थित सोमेश्वर धाम में चल रहे विकास कार्यों, अस्पताल सहित स्कूलों का डीएम ने किया निरीक्षण 
Facebook WhatsApp

-संबंधित अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश 

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के साथ बाबा सोमेश्वर धाम में किये जा रहे विकास कार्यों का  स्थलीय जायजा लिया ।

कार्यकारी एजेंसी आईएनएस सीपीएल के पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में यहां पर पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार का कार्य एवं नए गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यहां केडिया धाम का विकास कार्य भी प्रारंभ है।

संपूर्ण कार्य पर 45.29 करोड़ की राशि का एकरारनामा हुई है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुराने गेस्ट हाउस का लगभग 70 प्रतिशत कार्य  पूर्ण कर लिया गया है जबकि नए गेस्ट हाउस का 60 प्रतिशत  कार्य अभी तक पूरा किया गया है। नया गेस्ट हाउस जी +2 फ्लोर का है, जिसका निर्माण 2100 स्क्वायर मीटर में किया जा रहा है।

इस भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन, वेटिंग हॉल और बैंक्वेट हॉल बनेगा जबकि इसके प्रथम और दूसरे तल पर गेस्ट रूम और सुइट रूम का निर्माण किया जाएगा।  तालाब का डेवलपमेंट वर्क भी होना है। तालाब के चारों तरफ पाथ वे का निर्माण किया जाना है। उसे डेकोरेटिव के  साथ ही लाइटिंग के साथ ग्रीन एरिया भी डेवलप करना है। यह संपूर्ण निर्माण कार्य जुलाई 2027 में पूर्ण करने के संबंध में इकरारनामा किया गया है।

पुराने गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार  कार्य जनवरी 2027 में ही पूर्ण किया जाना है। वहीं जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने एसडीएच   का  निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने का  निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने  कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज, सिविल सर्जन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक  सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page