मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में गर्म तेल से तीन छात्राएं झुलसीं, छात्रों के हंगामे के बाद रसोइया गिरफ्तार

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में गर्म तेल से तीन छात्राएं झुलसीं, छात्रों के हंगामे के बाद रसोइया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। इंजीनियरिंग काॅलेज में गुरुवार को गर्म तेल के छींटे पड़ने से तीन छात्राओं के जख्मी होने का मामला सामने आया है।छात्राओं को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि इस घटना से गुस्साए विद्यार्थियों ने कालेज में हंगामा करते हुए, बावर्ची पर जानबूझ कर गर्म तेल की कढ़ाई पटकने का आरोप लगाया गया।

इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तेल की छींटे पड़ने से दो-तीन छात्राओं को आंशिक चोट पहुंची है।मामले की छानबीन की जा रही है। दूसरी ओर प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार ने बताया कि 2024 बैच की तीन छात्राएं मामूली रूप से जख्मी हुई है। उनका उपचार कराया गया।

वे अपने अभिभावक के साथ घर चली गई हैं। हालांकि छात्र-छात्राओं को किचेन में नहीं जाना है। उनके लिए खाने के लिए डाइनिंग हाल है। प्राचार्य ने बताया कि बावर्ची को पुलिस को सौंप दिया गया है।साथ ही किसी भी विद्यार्थी के किचेन में प्रवेश पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बच्चों के लिए पूड़ियां बन रहीं थीं। लेकिन उक्त तीनों छात्राएं रोटी खाना चाहती थीं। इसके लिए ही तीनों किचेन के अंदर गई थीं। चूल्हे से तेल की कढ़ाई उतारने के क्रम के तेल गिरा, जिसके कुछ छींटे उन छात्राओं के पैर पर पड़ गए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page