मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में छठ महापर्व की धूम,तीन मुस्लिम महिला समेत 130 बंदी कर रहे छठ पूजा

मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में छठ महापर्व की धूम,तीन मुस्लिम महिला समेत 130 बंदी कर रहे छठ पूजा
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। लोक आस्था व प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ पूजा की धूम मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में भी है। जेल में बंद करीब 36 सौ बंदियों में से तीन मुस्लिम महिला बंदी सहित कुल 130 बंदी पूरे विधि विधान के साथ छठ महापर्व कर रहे हैं।जेल के अंदर बने छठ घाट की साफ सफाई कर साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बंदी छठव्रती खरना पूजन करेगे,जिसके लिए आटा दूध,चावल,गुड़ और केले के पत्ते की व्यवस्था की गई है।सभी व्रती सायं काल नवेद निकाल कर छठी माता के आगमन के लिए गुहार लगायेगे। जेल में बंद कैदियो में छठ को लेकर खासा उत्साह है। 

जानकारी के अनुसार महिला वार्ड छठ के गीत से गूंजयामान हो रहा है।उल्लेखनीय है,कि इस वर्ष मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में बंद तीन मुस्लिम महिला बंदियों ने अन्य छठव्रतियो के साथ पूरे विधि विधान के अनुसार छठ व्रत कर रही है,जिसमे सजायाफ्ता खुशबू तारा आठ साल से कारा में हैं। कारा में जाने से दो साल पहले से वह अपने पौत्र के लिए छठ कर रही है। उनके साथ-साथ नाजनी खातून व शबनम खातून भी छठ पूजा कर रही हैं।

कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया है कि महिला व पुरुष छठव्रती बंदियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री का वितरण कर दिया गया है। कारा परिसर में छठ घाट का निर्माण किया गया है। कारा प्रशासन द्धारा सभी व्रतियो को आवश्यक पूजन सम्रागी सुनिश्चित कराया जा रहा है,ताकि व्रती छठ पूजा पूरे विधि विधान के साथ पूरी कर सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page