विश्व मानवतावादी दिवस पर बच्चों ने लिया जरूरतमंदों की मदद का संकल्प

विश्व मानवतावादी दिवस पर बच्चों ने लिया जरूरतमंदों की मदद का संकल्प
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर  सदर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, उत्तरी ठेकहा में बाल रक्षा भारत (सेव द चिल्ड्रेन) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर विशेष जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता, सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और आपदा के समय एक-दूसरे की सहायता करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह बताया गया कि संकट, आपदा, बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य कठिन परिस्थिति में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार आगे आना चाहिए।  इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं सबसे आकर्षक एवं रचनात्मक हिस्सा बच्चों द्वारा तैयार किया गया “ट्री ऑफ ह्यूमैनिटी” यानी “मानवतावादी वृक्ष” रहा।

जबकि बच्चों ने सामूहिक रूप से मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पाठक ने की। उन्होंने विश्व मानवतावादी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से ही सेवा, सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, जुही कुमारी, ऑनलाइन राजकुमार, संध्या कुमारी, कविता कुमारी, कुमकुम कुमारी, सविता कुमारी, पंकज राज, अंजलि पटेल, सुमित्रा सिंह, पुष्पांजलि कुमारी, आशुतोष कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page