नशामुक्ति को लेकर विद्यार्थियों सहित लोगों ने लिया संकल्प

Facebook WhatsApp

सुगौली। प्रखंड के दीन दयाल हाई स्कूल परिसर में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 6 से 20 अगस्त 2026 तक चल रहे ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।

अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वस्थ, सशक्त तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। देशभर में अभियान के माध्यम से 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञाएं कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीके मीना दीदी ने कहा कि नशा सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा और आपसी संबंधों को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल व्यक्तिगत प्रयास तक सीमित रखने के बजाय समाज के प्रत्येक वर्ग को इसके विरुद्ध जागरूक होना होगा।

आयोजकों ने बताया कि नशामुक्त जीवन बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच, आर्थिक मजबूती और मजबूत पारिवारिक संबंधों का आधार बन सकता है। लोगों से ऑनलाइन क्यूआर कोड स्कैन कर महज 30 सेकंड में नशामुक्ति की प्रतिज्ञा लेने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में  करुणा दीदी,  श्रामाधार भाई,  शुभलाल भाई,  वासुदेव भाई,  राजनंदिनी कुमारी सहित विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page